मुगलसराय सनबीम स्कूल में प्रवेश पत्रों की जांच करते शिक्षक। स्रोत:-विद्यालय
- फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में बृहस्पतिवार को बारहवीं में भूगोल विषय की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक सुमित चटर्जी ने बताया कि बारहवीं में भूगोल विषय के लिए कुल पंजीकृत 159 में से 156 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा जिले के सात केंद्र कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम मुगलसराय, बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल, खरखोलिया (धानापुर), सेंट जोसेफ स्कूल, चहनियां, जेएस पब्लिक स्कूल, पांडेयपुर (बबुरी), पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, पीडीडीयू नगर तथा एसजी पब्लिक स्कूल, रविनगर (पीडीडीयू नगर) सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। संवाद