फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में पहुंची सीबीआई, अधिकारी को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम रविवार को पीडीडीयू नगर में पहुंची। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी से सोनपुर मंडल के एक अधिकारी को हिरासत में लेकर पटना चली गई। हालांकि इस संबंध में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सोनपुर मंडल में भ्रष्टाचार के पुराने मामले की जांच करने दिल्ली से सीबीआई की टीम सोनपुर मंडल कार्यालय पहुंची थी। वरिष्ठ मंडल परिचालन और कंट्रोल कार्यालय में तीन घंटे तक जांच की गई। रविवार होने के कारण कार्यालय में कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं था। इस दौरान मुजफ्फरपुर में हुई विभागीय परीक्षा और मक्का की लोडिंग में भ्रष्टाचार मामले की फाइलों की तलाशी ली गई। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी के पीडीडीयू नगर में होने की जानकारी मिली और टीम पीडीडीयू नगर पहुंच गई। रविवार की शाम इंडियन इस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में सेवानिवृत्त लोको इंस्पेक्टर की विदाई हो रही थी। यहां वह अधिकारी मौजूद थे। सीबीआई टीम ने उनको हिरासत में ले लिया और पंजाब मेल से पटना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें