फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीबीसी और मलेरिया की जांच ठप, रोज लौट रहे 500 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ब्लड जांच की मशीन फिर खराब हो गई है। इसके चलते दो दिनों से सीबीसी ओर मलेरिया की जांच ठप है। रोज 500 से ज्यादा मरीजों को सैकड़ों रुपये खर्च कर निजी केंद्रों में जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के कारण पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को 1400 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। वहीं, रोज 500 से ज्यादा मरीजों को सीबीसी और मलेरिया की जांच लिखी जाती है। इस समय डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ने से यह आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, अस्पताल में लगी रक्त जांच की मशीन खराब होने के कारण मरीज परेशान हैं। दो दिनों से अस्पताल में सीबीसी और मलेरिया की जांच नहीं हो रही है। ऐसे में रोज 500 से ज्यादा मरीज निराश लौट रहे हैं और निजी केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें