फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रय केंद्र के सफाईकर्मी को गाड़ी में लेकर भाग रहे युवक पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के नोनारी पशु आश्रय पर कार्यरत सफाईकर्मी दीपचंद्र राम (50) को बृहस्पतिवार की तीन बजे के करीब चार पहिया वाहन सवार युवकों ने पहुंचकर गाड़ी में बैठा लिया। शोरगुल सुनकर पशु आश्रय के अन्य सफाईकर्मी जब तक कुछ समझ पाते। तब तक चार पहिया सवार युवकों ने दीपचंद्र को लेकर वहां से चल दिये। पशु आश्रय पर तैनात अन्य तीन सफाईकर्मियों नें 112 नंबर पर फोन कर पुलिस के साथ ही ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी कर अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।धानापुर थाना अंतर्गत नोनारी पशु आश्रय पर चार की संख्या में सफाईकर्मी तैनात हैं। जिसमें सफाईकर्मी दीपचंद्र राम सकलडीहां थाना क्षेत्र के तेनुवट गांव निवासी बाबूनंदन राम का बेटा है। जो करीब एक साल से नोनारी पशु आश्रय पर कार्यरत है। जो पशुओं को चारा डाल रहा था। कुछ पशुओं के लिए पानी चालू करने चले गये थे और कुछ साफ-सफाई का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी बीच चार पहिया सवार दो युवकों नें पशु आश्रय पर पहुंच कर मारपीट किया। फिर दीपचंद्र राम को गाड़ी में बैठाकर चल दिया। शोरगुल सुनकर सफाईकर्मी दौड़े तब तक गाड़ी तेजी से दूर निकल गई। घटना की जानकारी सफाईकर्मीयों नें 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। साथ ही संबंधित ब्लाक के अधिकारीयों को जानकारी दी। घटना की खबर पर पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और अलीनगर थाना क्षेत्र के सदलपुरा गांव के समीप सफाईकर्मी सहित गाड़ी व युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है। इस संबंध में सीओ शेषमणि पाठन ने बताया कि अलीनगर थाने की पुलिस नें सदलपुरा गांव के समीप से पकड़ लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें