फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सेंध लगाकर नकदी और लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोको कॉलोनी में बंद आवास में पीछे से सेंध लगाकर घुसे चोर नकदी और लाखों रुपये के गहने समेट ले गए। बृहस्पतिवार को लोको पायलट गांव से लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस मामले ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के निवासी कन्हैया लाल पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। वह परिवार के साथ लोको कॉलोनी में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। कन्हैया लाल रक्षाबंधन पर 16 अगस्त को परिवार के साथ अपने गांव गए थे। बंद मकान पाकर चोर पीछे से ईंट से बनी जाली को तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दो आलमारी को तोड़कर सोने के दो हार, सोने के दो झुमके, एक मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, एक रिंग, दो चेन, चांदी की पायल, करधनी, मांग टीका समेत करीब 12 लाख रुपए के जेवरात चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को रेलकर्मी लौटे तो कमरों में बिखरा सामान देख कर सन्न रह गया। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। चोरी की बड़ी घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इनसेट-
गुमटी का ताला तोड़कर सामान उड़ाया
पीडीडीयू नगर। नगर के अति व्यस्त लाल बहादुर शास्त्री कटरा की दुकानें भी चोरों से सुरक्षित नहीं हैं। बुधवार की रात चोरों ने चार गुमटियों के ताले तोड़ने की कोशिश की। एक गुमटी का ताला तोड़कर सामान समेट ले गए। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

अलीनगर निवासी योगेश की लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र में पोस्ट ऑफिस के पास पान की गुमटी है। बुधवार की रात योगेश दुकान बंद कर घर चला गया। बृहस्पतिवार की रात चोर गुमटी का ताला तोड़कर दो हजार रुपये नकद और करीब दस हजार का सामान ले गए। सुबह गुमटी का ताला टूटा देख दुकानदारों ने योगेश को जानकारी दी। बाद में पता चला कि चोरों ने पप्पू, कैलाशनाथ केशरी और श्रीमन की गुमटी का भी ताला तोड़ने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो पाए। पीड़ित ने कूड़ा बाजार पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें