पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धन लेने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं करवाने वालों के खिलाफ जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर केस दर्ज होगा।
परियोजना अधिकारी डूडा संजय मौर्य ने बताया कि जिले के चारों नगर निकायों में 1036 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने प्रथम किस्त के रुप में पचास हजार रुपये लेने के बाद अब तक मकान की नींव तक का निर्माण नहीं कराया है। वहीं 859 लाभार्थियों ने दूसरी और तीसरी किस्त भी प्राप्त करने के बावजूद छत की ढलाई नहीं करा पाये हैं। बताया कि ऐसे योजना के तहत धनराशि लेने के बावजूद कई लाभार्थियों द्वारा कार्य नहीं कराया गया जबकि उन लोगों को इस बाबत कई बार नोटिस भी भेज जा चुक है। कहा कि ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।