फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण आवास के लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। स्थानीय विकास खंड के अपूर्ण प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों के प्रति प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को बीडीओ ज्वाला प्रसाद ने 10 गांव के डेढ़ दर्जन अपूर्ण आवास वाले लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। बीडीओ ज्वाला प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थी धनराशि लेने के बावजूद पीएम व सीएम आवास पूर्ण नहीं करा पाए हैं। इसके लिए कई बार ब्लॉक की ओर से उन्हें चेतावनी देने के साथ ही नोटिस भी दी गई। वहीं कई बार संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव ने भी उन्हें आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया लेकिन लाभार्थियों ने आवास पूर्ण नहीं कराया। इसलिए ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव मुकदमा दर्ज कराएंगे। बताया कि ऐसे लाभार्थियों में खजूरगांव के सुरेश, रेनू, पुष्पा, सुनीता, मीरा, कटेसर की सीता देवी, गौरी की गीता, लेड़ुआ के सुराहु, गुवास की रिशा, नियामताबाद की भगवानी, लौंदा की चिंता व पुष्पा, फत्तेपुर की मुन्नी, धपरी की कलनी, कबीरपुर की शीला व सुंदरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें