फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्टॉक में धान कम मिलने पर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने मंगलवार को भोजापुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 6695.20 क्विंटल धान कम पाए जाने पर मंगलवार की रात पीसीयू के जिला प्रबंधक ने एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली में सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से लगातार धान खरीद की समीक्षा किया जा रही है। एसडीएम ने मंगलवार को सकलडीहा और महेसुआ विपणन केंद्र प्रभारी के साथ भोजापुर क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मौके पर धान की खरीदारी बंद मिलने पर नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही चार कांटा में तीन कांटा केंद्र पर पाये गए जो कमरे में बंद मिले। स्टॉक की स्थित ऑनलाइन केन्द्र अ और ब पर जांच किया तो कुल छह हजार 695.20 कुंतल धान कम पाया गया। एसडीएम के निर्देश पर सचिव श्रीराम सिंह के खिलाफ पीसीयू के जिला प्रबंधक विनोद श्रीवास्तव की ओर से विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि धान खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीसीयू के जिला प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें