पीडीडीयू नगर। सैयदराजा में शहरी आवास के आवंटन में अनियमितता मिलने पर डीएम के आदेश पर जेई के खिलाफ मुकमदा दर्ज हो गया है। मामले का डीएम ने संज्ञान लिया तो सत्यापन में 83 अपात्रों के नाम सूची से बाहर किए गए। वहीं जेई सरोज कुमार को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच अभी जारी है। लाभार्थियों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं आवासों का भी सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे में अभी कई का गला फंसना तय माना जा रहा है। नौकरीपेशा व सुविधा संपन्न लोगों ने आवास का पैसा निकाल लिया। कुछ दिनों के लिए अपने घर के बाहर बोर्ड लगाकर फोटो खिचवा ली। बाद में बोर्ड हटा दिया। आवास का सरकारी पैसा उनके पुराने घरों की पेंटिग व टाइल्स लगाने में खर्च हुआ।