फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDDU Nagar: यात्री को मारपीट कर पैसा लूटने के मामले में GRP के चार सिपाही निलंबित, मुकदमा भी दर्ज

Sun, 26 Feb 2023 09:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर झारखंड के  एक यात्री से पैसा छीनने के आरोप में जीआरपी के चार सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने चारों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है। 
विज्ञापन
जीआरपी सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पं. दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू नगर) रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से पैसा छीनने के आरोप में जीआरपी के चार सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने चारों सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया है। इस कार्रवाई से जीआरपी कर्मियों में खलबली मची है। वहीं स्टेशन पर लूट की चर्चा भी हो रही है।

विज्ञापन


हंटरगंज चतरा झारखंड निवासी मिथलेश कुमार अपने मित्र धर्मेंद्र के साथ वाराणसी घूमने के लिए सियालदह जम्मूतवी एक्सप्रेस से जा रहे थे। बुधवार रात ट्रेन पीडीडीयू नगर के प्लेटफॉर्म पर पहुंची। यहां जांच के दौरान जीआरपी के चार सिपाहियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों को ट्रेन से उतार लिया।

ऑनलाइन 99 हजार रुपये लेकर छोड़ा

दोनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में ले गए और मारपीट करते हुए उन्हें मुकदमे में फंसाने का धौंस दिखाया। दोनों से पैसे की मांग करने लगे। सिपाहियों की धमकी के बाद दोनों ने ऑनलाइन पैसे देने की बात कहीं। इसके बाद प्रयागराज निवासी पवन पांडेय नामक व्यक्ति के एकाउंट में फोनपे और पेटीएम के माध्यम से 99 हजार रुपये ट्रांसफार्मर किए गए।

Trending Videos

इसके बाद दोनों को छोड़ा गया। इसके बाद दोनों ने ट्वीट कर इसकी शिकायत जीआरपी के अधिकारियों से की। इस शिकायत को एडीजी ए सतीश गणेश ने गंभीरता से लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जीआरपी अष्टभुजा सिंह बृहस्पतिवार को आधी रात के वक्त पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। वहीं सीओ कुंअर प्रभात सिंह भी शुक्रवार की सुबह स्टेशन पर पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने घंटों स्टेशन पर जांच पड़ताल की और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जांच के बाद एसपी अष्टभुजा सिंह ने चार सिपाहियों को निलंबित किया है। वहीं पवन पांडेय को गिरफ्तार का चालान किया गया है।
विज्ञापन

सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि पवन पांडेय जिसके एकाउंट में पैसा मंगाया था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं सिपाही संजय यादव, अजीत सिंह, प्रकाश सिंह और अखिलेश पासवान को निलंबित किया गया है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें