औराई। कोतवाली के कोठरा ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर को ट्रक से चार पहिया कार गई। इसमें हरियाणा के रेवाड़ी निवासी ललिता मिश्रा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के सहयोग से ललिता को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया जबकि चार अन्य को हल्की चोट आई। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि सभी घायल हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले हैं। सभी वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे।