मूसाखाड सब डिवीजन के अंतर्गत रेमा, सरने, पचोखर, छित्तमपुर, गगेहरा, गोधना माईनर से जुड़े किसानों ने अधिशासी अभियंता मनोज सिंह से नहर को कुछ और दिनों तक संचालित किये जाने की मांग की। इसके बावजूद नहर को शुक्रवार को बन्द कर दिया गया। जिससे आगे पानी कम आया और माईनर क्षमता से नहीं चली । इससे किसानों को पानी नहीं मिला । किसानों की पानी की समस्या को लेकर भाजपा के जिला मंत्री भोला बिन्द ने अधिशासी अभियंता मनोज सिंह से नहर चालू करने का आग्रह किया गया । जिसपर जेई सुनील गुप्ता को मौक़े पर भेजा गया । जहां किसानों ने बताया कि छह माइनरों के किसानों को गेहूं को बोने के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता है। अवर अभियंता ने खेत की नमी भी देखा। इस संबंध में अवर अभियंता सुनील गुप्ता ने कहा कि छह माईनर के किसानों व खेत को देखा, जहां सिंचाई की आवश्यकता है। किसानों की बातों को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।बहीं किसानों ने जिलाधिकारी से माइनर में कुछ दिन के लिए चलाए जाने की मांग की गई।