फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन कार्ड बनाने के अभियान का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित गोल्डेन कार्ड विहीन परिवारों में गोल्डेन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) उपलब्ध कराने के लिए 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस क्रम में बुधवार को सदर ब्लाक में गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प में उन परिवारों को का कार्ड बनाया गया, जिन्हें प्रधानमंत्री आयुष्मान पत्र जारी किया गया था, लेकिन वे कार्ड बनवाने से वंचित रह गए थे। इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि योजना से आच्छादित परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था हैं, लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए योजना के पात्र व्यक्ति के पास गोल्डेन कार्ड होना जरूरी है। आयुष्मान पत्र के साथ ही अपना आधार कार्ड को ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद ही लाभार्थी का गोल्डेन कार्ड बनेगा। आयुष्मान नोडल अधिकारी डा. एनके प्रसाद ने बताया कि 15 दिसम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक अभियान के तहत 124373 लाभार्थी परिवार के सापेक्ष अब तक 63000 से अधिक परिवार का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में 25 अस्पतालों को जोड़ा गया है। बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड कैम्प के संबंध में माइक से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिसमें निशुल्क कार्ड बनवाने की सुविधा के बारे में विशेष रूप से बताया जाएगा। साथ ही आशा कार्यकर्ता द्वारा माइक्रोप्लान के तहत ब्लॉक स्तरीय पर सघन रूप से अभियान चलाया जायेगा। जिसकी प्रति दिन शाम को ब्लॉक स्तरीय जिला अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग की जायेगी। इस क्रम में सदर ब्लाक में गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दरम्यान 300 लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें