फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया की पहचान के लिए एकत्र किया जा रहा रक्त का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया के मरीजों को चिह्नित कर रहा है। बरहनी स्थित पीएचसी पर नियुक्त स्वास्थ्यकर्मी गांवों के पंचायत भवन में शिविर लगाकर ग्रामीणों के रक्त का नमूना एकत्र कर रहे हैं। यह अभियान 18 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सात से 18 सितंबर तक फाइलेरिया खोजी अभियान चलाया जा रहा है। विकासखंड के काजीपुर और भतीजा गांव में अभियान प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान सात से 12 सितंबर तक काजीपुर में व 13 से 18 सितंबर तक भतीजा गांव में रात के आठ से 12 बजे तक गांव के पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर लगाकर लोगों के रक्त का नमूना एकत्रित करेगी । बिमारी की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज शुरू होगा।
कंदवा। बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि फाइलेरिया के कीटाणु रात में ही मानव के शरीर में प्रभावी रहते हैं। ऐसे में रात्रि में ही रक्त नमूना एकत्रित किया जाता है। जांच टीम में विनय यादव, विक्रांत, अभिमन्यु, शिव शंकर गुप्ता, रीमा भारती, बीनू, हेमलता, सुमन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें