पीडीडीयू नगर। विश्व पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन भी विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण किया। पीपुल फॉर सस्टेनेबल वर्ल्ड (पीएसडब्लू ) के बैनरतले नगर के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी में रामजानकी मंदिर के समीप पौधरोपण किया गया। सचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सही विकास के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। इस मौके पर लाल बहादुर, राम दुलारे, आशीष चौहान, चेतन चौहान, प्रमोद कुमार रहे। वहीं सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में गायत्री परिवार की देख रेख में सभासद निधि तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। सभासद ने फलदार और छायादार पांच पौधों का रोपण किया और ट्री गार्ड से उसे सुरक्षित किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पौधे धरती का शृंगार है। स्वच्छ पर्यावरण से ही इंसान का अस्तित्व है। इस मौके पर ऋचा तिवारी, अर्चना मिश्र, सुरेद्र पांडेय, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, रवि मिश्र, गायत्री परिवार के नरेन्द्र और आरती रहे।