फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सकलडीहा में जाम में फंसा कैबिनेट मंत्री का काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। सघन तिराहे से खड़ेहरा तक सड़क खोदकर छोड़ने के कारण सोमवार को कस्बे में सुबह दस बजे से देर शाम तक भीषण जाम लगा रहा। भाइयों को राखी बांधने निकलीं बहनें बच्चों के साथ चिलचिलाती धूप में घंटों परेशान रहीं। दोपहर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का काफिला भी जाम में फंस गया। जाम की समस्या से निपटने के लिए दिनभर पुलिसकर्मी हांफते रहे।
विज्ञापन




कस्बे में भोजापुर रेलवे क्रासिंग तक पिछले दो दिनों से भीषण जाम लग रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए एक पटरी खोदकर छोड़ दी गई है। इससे रक्षाबंधन पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर जाम लग गया। सुबह 10 बजे से चहनिया, चंदौली, अलीनगर और कमालपुर-धानापुर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सघन तिराहे तक जाम का असर रहा। दोपहर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का काफिला भी जाम में फंस गया। पुलिसकर्मियों ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें जाम से निकाला। दोपहर 12 बजे यातायात सामान्य हुआ लेकिन दो बजे फिर जाम लग गया। कोतवाली पुलिस परेशान रही लेकिन शाम छह बजे तक जाम लगा रहा। सीओ रघुराज ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सघन तिराहे पर गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे जाम लग रहा है।



इसी तरह चहनिया में भी जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। दोपहर दो बजे जाम लग गया। चहनिया चौराहे से एक तरफ सोनहुला तक, दूसरी तरफ मथेला तथा और एक तरफ लक्ष्मणगढ़ तक दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। तीन बजे पुलिस पहुंची लेकिन शाम छह बजे तक जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें