फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजघाट पुल पर बैरिकेडिंग में फंसी बस, दो घंटे तक रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के राजघाट पुल पर शुक्रवार शाम को एक बस लोहे की बैरिकेडिंग में फंस गई।
विज्ञापन

यह बस पड़ाव से वाराणसी जा रही थी। लोग बस में शव रखकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।
पुल पर बैरिकेडिंग बड़े वाहनों के प्रतिबंध के लिए सेतु निगम की ओर से लगाई गई है। बस के बैरिकेडिंग में फंसने से शाम 6:30 बजे से पुल पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते चौराहे के चारों तरफ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बस को पीछे कराकर जाम को खत्म कराया।
क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। रात 8:30 बजे के बाद यातायात सुगम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें