फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिंडदान कर लौट रहे यात्रियों की बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया (बिहार)। क्षेत्र के बरहुली गांव के पास हाईवे पर रविवार को सुबह गया में पिंडदान कर उत्तर प्रदेश लौट रहे लोगों की बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। मोहनिया पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना का कारण बस चालक को नींद आना बताया गया है। बस में सवार सभी यात्री बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई की मेडिकल टीम के देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि गया से आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गई। ऐसा लगता है कि चालक को नींद आने कारण हादसा हुआ है। बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान स्वामी दीन (60) ग्राम मानपुर, तहसील हैदरगढ़, बाराबंकी, विश्वनाथ मिश्र (50), ग्राम धनौली, बाराबंकी और आशीष कुमार (35) ग्राम मानकपुर, उन्नाव यूपी के रूप में हुई है। बताया कि उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें