चंदौली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने अन्नप्राशन सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है जनहित के कार्यों के लिए सुबह से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के दरबार कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि जनता के सुख दुख मालूम हो सके और उसका निस्तारण किया जा सके। सरकार की मंशा है कि जनता को अच्छी से अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतना ही भाजपा और सरकार का उद्देश्य है इसी का परिणाम रहा कि दूसरी बार प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है। उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के साथ कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया और वहां की सरकार की ओर से योजनाए का लाभ के बारे में जानकारी हासिल की।