फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वीरांगना उदा देवी पासी को शहीद दिवस पर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर में कालीमहाल चौराहा के कैंप कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ऊदा देवी पासी के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया। नेताओं ने उदा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा उदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सिपाहियों की ओर से युद्ध में भाग लिया था। ये अवध के छठे नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य थीं। इस विद्रोह के समय हुई लखनऊ की घेराबंदी के समय लगभग 2000 भारतीय सिपाहियों के शरणस्थल सिकंदर बाग़ पर ब्रिटिश फौजों ने चढ़ाई की। 16 नवंबर 1857 को बाग में शरण लिए भारतीय सिपाहियों का ब्रिटिश फौजों ने संहार कर दिया गया था। उदा देवी 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतारकर वीरगति को प्राप्त हुईं। इस मौके पर दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, तारिक अब्बास, अनवर सादात, फैयाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें