फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैं। इनके अथक प्रयास से ही प्रदेश तथा केंद्र में सरकार बनाने में मदद मिलती है। इसलिए इन कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी है। ये बातें स्थानीय सामुदायिक भवन में बृहस्पतिवार को भाजपा विधानसभा संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शीतला आचार्य ने व्यक्त किये। उन्होंने व्यवस्था प्रमुखों को उनके दायित्वों का बोध कराया तथा चुनाव के दौरान उन्हें सचेत रहने का मंत्र दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। बैठक में विस्तारक आलोक, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, काशीनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष कुंदन गोड़, गनेश मौर्या, सरजू सिंह, भगवान दास मौर्या, संदीप गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, रामबाबू सोनकर, दिव्या जायसवाल, अम्बुज मोदनवाल, रवि गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता उमाशंकर सिंह ने की तथा संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें