जिला बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल खुलने से पहले बच्चों के हाथों में पुस्तकें देने की पहल शुरू कर दिया है। स्कूल खुलते ही बच्चों के हाथ में पुस्तकों हो इसे लेकर पूरी गंभीरता से शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है। जिला पुस्तक भंडार से पुस्तकें बीआरसी को भेजी जा रही है। स्कूल खोलने के बाद नई पुस्तकें बच्चों के हाथों में हो।जिले में कुल 1185 परिषद विद्यालय संचालित होते है। जहां ढाई लाख से अधिक बच्चे पठन-पाठन का कार्य करते हैं। इन बच्चों के हाथों में स्कूल खोलने के दौरान नई पुस्तकें हो। इसकी पहल शिक्षा विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। यह नहीं लगभग सभी पुस्तकें मुख्यालय स्थित जिला पुस्तक केंद्र पर पहुंच चुकी है। जिला पुस्तक केंद्र से बीआरसी पर पुस्तकों पर भेजने का सिलसिला जारी हो गया है, ताकि खुलते ही बच्चों के हाथों में नई पुस्तकें दे दी जाए। विभागीय अधिकारियों के माने तो पुस्तकों के भेजने की प्रक्रिया शुरू है। सभी बीआरसी पर पुस्तके भेजी जा रहे हैं। ताकि पठन-पाठन के कार्य के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।यह शासन की मंशा है।
कोट-जनपद के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के पढ़ने के लिए नई पुस्तकें बीआरसी पर भेजा जा रहा है।जहां से पुस्तकों का वितरण बच्चों में किया जाएगा, ताकि स्कूल खुलने से पहले बच्चों के हाथों में नई पुस्तकें प्राप्त हो सके।महेंद्र प्रसाद, जिला पुस्तक केंद्र प्रभारी