भगवानपुर थाना क्षेत्र के मातर गांव में शनिवार की रात नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख किरण देवी के पति और ईंट व्यवसायी माला सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घर लौटने के दौरान रास्ते में बिजली के पोल से बाइक टकराने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। संवाद