मानदेय पुनरीक्षण की मांग को लेकर पीएचसी बरहनी पर तैनात एड्स संविदा स्वास्थ्य कर्मी बुधवार को अपने कार्यो से विरत रह कर विश्व एड्स दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया। संगठन के लोगों ने जिला क्षय रोग अधिकारी को पत्रक भी सौंपा। पीएचसी बरहनी पर तैनात एड्स संविदा स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार ने बताया कि मानदेय पुनरीक्षण को लेकर काफी दिनों से मांग की जा रही है। मांग अब तक पूरी नहीं होने पर विश्व एड्स दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एड्स संविदा स्वास्थ्य कर्मी हाथों में काली पट्टी बांधकर दिनभर कार्य से विरत रहे। संवाद