फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। ‘सेवा ही संगठन है’ विषयक बैठक में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कोरोना शहर से अब गांव में पांव पसार चुका है। हालांकि अब इसकी रफ्तार कम हो रही है लेकिन कार्यकर्ताओं को शारीरिक दूरी व मास्क के उपयोग के साथ हाथ धोने व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना होगा। कहा कि कोरोना से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल राहत व मदद पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण के लिए गांवों में जन जागरण कर ग्रामीणों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। अंत में उन्होंने पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भगवती तिवारी को बधाई दी। इस मौके पर डा. कुंदन कुमार, गोपाल सिंह बबलू, अनिल तिवारी, शिवराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें