चंदौली। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने सदर तहसील में अधिवक्ताओं व वादकारियों में मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं और वादकारियों में लगभग 500 मास्क व सेनेटाइजर बांटा। साथ ही कोरोना जैसी महामारी के बचाव के बाबत लोगों को जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए गाइडलाइन का सभी को पालन करना होगा। इसके आलवा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सभी को पालन करना होगा। जब भी घर से बाहर निकले तोमास्क अवश्य लगाए। हाथों को बराबर साफ रखें, तभी इस महामारी से छुटकारा पा सकते है। इस दौरान अधिवक्ता शशि शंकर सिंह, शिवराज सिंह, जैनेंद्र रहे।