फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर, घाट व गलियों की सफाई की

विज्ञापन
कंदवा के अमड़ा स्थित शिव मंदिर की सीढ़ियों की साफ सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। स्वच्छता सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अमड़ा गांव में सफाई अभियान चलाया। किसान मोर्चा के बरहनी मंडल अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में गांव के शिव मंदिर, तालाब घाट और गलियों की साफ सफाई की गई। हाथों में झाड़ू व फावड़ा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं न सिर्फ प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को साकार करने में जुटे हुए थे बल्कि जीवित्पुत्रिका पर्व पर घाट व तालाब की साफ सफाई कर महिलाओं का आशीर्वाद लेने से भी नहीं चुके। भाजपा कार्यकर्ताओं के सफाई अभियान में स्थानीय ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिला। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हरीश सिंह,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कन्नौजिया, शशिकांत राय, राजेश गुप्ता, आलोक सिंह पटेल, सुनील पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें