फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार : पल्लवी पटेल

विज्ञापन
नियामताबाद के गौरया में आयोजित सभा में बोलते सपा विधायक पल्लवी पटेल। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
क्षेत्र के गौरइया गांव में अपना दल (कमेरावादी) की ओर से मंगलवार को समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता व सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों की अनदेखी कर रही है। यूजीसी नियम शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के फैसले से समाज में खाई और गहरी हो रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार व मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई है। आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत चुनाव जानबूझकर टाले जा रहे हैं। पल्लवी पटेल ने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनाव में पार्टी यूजीसी बिल और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस दाैरान प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष गुरुपूरन पटेल, महासचिव रमेश सिंह पटेल, राजेश प्रधान, संदीप पटेल, उमेशचंद्र मौर्य, शिवाजी पटेल, हरिद्वार पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें