फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: चौराहे पर तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, अब तलाश रही पुलिस

Mon, 26 Dec 2022 04:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी में रविवार की रात कुछ युवकों ने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया। इस हरकत ने युवकों को कानून के शिकंजे के दायरे में ला दिया। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी में रविवार की रात कुछ युवकों ने अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए अजीबो गरीब तरीका अपनाया। बीच सड़क पर लड़के ने एक तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। उसके बाद गानों की धुन पर सब खूब नाचे। बीच सड़क पर टेबल लगाकर हो-हल्ला मचाया तो राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई।

विज्ञापन


इस हरकत ने युवकों को कानून के शिकंजे के दायरे में ला दिया। दरअसल, तलवार से केक काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस उसमें दिख रहे युवाओं की तलाश में जुटी है। इस सबंध में सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया वीडियो संज्ञान में आया है। इस तरह की घटनाएं अपराध की श्रेणी में आती है। कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें