जिला मुख्यालय के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे फाटक पर रविवार को एक युवक की बाइक ट्रैक पर ही फंस गई। तभी उस पटरी पर ट्रेन आ गई। ट्रेन देख युवक मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गया। तत्परता दिखाते हुए गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोक लिया। आरपीएफ ने ट्रैक में फंसी मोटरसाइकिल को निकाला उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस घटना को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरपीएफ मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।