फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक सवार युवकों को मार-पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव के समीप नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह में कार सवार कुछ बदमाश बाइक सवार युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। हालांकि घटना एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव निवासी मनीष यादव (24) और लकी यादव (16) रविवार की सुबह में बाइक से अपने मौसा दिनेश यादव को मुगलसराय रेलवे स्टेशन से लेने जा रहा था। लौदा गांव के समीप नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही कार सवार बदमाशों ने बाइक रोककर दोनों को रॉड आदि से मारना पीटना शुरू कर दिया। दोनों किसी प्रकार भाग कर समीप के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों से जान बचाने की गुहार लगाई। वहां भी बदमाश पहुंच गए लेकिन पंप पर मौजूद गार्ड और कर्मचारियों के विरोध के बाद निकल लिए। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें