फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के आलमपुर गांव की नहर के समीप शनिवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आलमपुर गांव निवासी युवक पीडीडीयू नगर बाजार आया था। रात में घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अलीनगर थाना के आलमपुर गांव निवासी शिव यादव (27 ) पुत्र भोला यादव अपने घर से पं दीनदयाल उपाध्याय नगर बाजार आया था। शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल से वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह जीटी रोड पर गांव के समीप नहर पर पहुंचा था की तेज रफ्तार किसी वाहन ने टक़्कर मार दी। इससे शिव सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट आने से अचेत हो गया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। गांव के बाहर टहल रहे लोगों ने सड़क पर अचेत शिव को देखा तो उसे उठाकर पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे चकिया रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। रेलवे सुरक्षा बल से सेवा निवृत्त भोला यादव के तीन संतान में शिव सबसे बड़ा था। छोटी बहन की शदी हो चुकी है और सबसे छोटा भाई ओमकार अभी पढ़ाई कर रहा है। शिव की लगभग एक वर्ष पहले शादी हुई थी। अलीनगर थानाध्याक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें