फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कार सवार युवकों से बाइक सवारों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक के पास जीटी रोड पर शुक्रवार की देर शाम कार सवार युवकों से बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद हमलावर बाइक सवार भाग गए। वाराणसी निवासी दो युवक कार से शुक्रवार की देर शाम पीडीडीयू नगर की ओर जा रहे थे। इंडियन ऑयल गेट के पास एक बाइक से कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने कार सवार युवकों को पीट दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कार सवार युवकों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें