फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत लतीफशाह चकिया मार्ग पर निबिया ढाल के समीप सोमवार की रात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से ज.ख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देख बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी दुलारे यादव के चार पुत्रों में सबसे छोटा राकेश यादव (26) बाइक लेकर लतीफशाह गया था। उसके साथ गोल्हियां गांव निवासी इद्रजीत (31) पुत्र शर्मा प्रसाद भी था। रात नौ बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। अभी वे निबिया ढाल के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन के धक्के से दोनों गंभीर रूप से ज.ख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। रास्ता सुनसान होने कि वजह से टक्कर मारने वाला वाहन वहां से भाग गया। सड़क किनारे अचेत पड़े युवको को देखकर राहगीरों ने 108 नंबर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राकेश यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इद्रजीत की हालत गंभीर देख प्रारंभिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता सहित तमाम शुभचिंतक बड़ी संख्या में चिकित्सालय पहुंच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।चकिया कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें