नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगांई गांव की चट्टी पर शुक्रवार की सायं काल मझगाई का रहने वाला हीरालाल (50) चुन्ना सुरती लेकर बाइक से अपने बस्ती में तरफ जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। अचानक हादसे में हीरालाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान आसपास के लोगों के जुटने से पूर्व ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी राजेश सरोज ने बताया कि हीरालाल पुत्र भगौती मझगाई का रहने वाला है । बाइक से अपने घर जा रहा था, अज्ञात पिकअप के धक्का लगने से मौत हो गई है। मुखबिर की मदद से आरोपी चालक और वाहन को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।