मोहनिया। भभुआ थाना क्षेत्र के रूपालपुर पुलिया के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान गंगोली गांव के राधेश्याम राम (55) के रूप में की गई। राधेश्याम राम रोज की भांति चैनपुर मोटरसाइकिल से मजदूरी करने जा रहा था, पीछे से आ रही तेज गति की पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया l प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद