मोहनिया । भभुआ थाना क्षेत्र के सिवो गांव के समीप सोमवार की देर रात्रि बस ने बाइक में धक्का मार दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी अमन कुमार भभुआ किसी कार्यवश जा रहा था। विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बस ने उसे धक्का मार दिया। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों मे कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची भभुआ थाने की पुलिस न शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। संवाद