फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित्पुत्रिका पर गांव जा रही महिला की गड्ढे ने ले ली जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/धानापुर। वर्षों से खराब जिले की सड़कें जानलेवा साबित होने लगी हैं। शनिवार को दिल्ली से जीवित्पुत्रिका मनाने के लिए अपने गांव जा रही महिला की सड़क के गड्ढे में से बाइक पलटने से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना कि पिछले 20 वर्षों से एक बार भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। खस्ताहाल सड़क पर अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के दीयां गांव निवासी रामभजन यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके साथ में पत्नी भागमनी देवी और पूरा परिवार भी रहता है। जीवित्पुत्रिका मनाने के लिए भागमनी देवी (42) शनिवार को दिल्ली से अपने गांव जा रही थीं। सुबह ट्रेन से पीडीडीयू स्टेशन पर उतरने के बाद अपने दामाद राजन यादव के साथ बाइक से दीयां के लिए निकल गईं। गांव से एक किमी पहले करीं ताल के पास सड़क के गड्ढे में बाइक पलट गई, जिससे भागमनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी धानापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दामाद राजन यादव ने बताया कि बाइक की स्पीड काफी कम थी। बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हम हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों का कहना था कि लगातार मांग के बाद भी पिछले 20 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। खस्ताहाल सड़क जानलेवा हो गई है। अब 20 से ज्यादा लोगों के हाथ-पैर टूट चुके हैं।
विज्ञापन

---------------------
सीतापोखरी से लेकर दीया गांव में आने वाली सड़कें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। इसके अलावा हिंगुतरगढ़ व रायपुर से आने वाली सभी सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं, जो कुछ सड़कें ठीक थी वह बाढ़ की वजह से बर्बाद हो गईं हैं। जिससे लगातार लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैैं।--आदिल खान, निवासी, दीयां
बीते बीस वर्षों से एक बार भी गांव की सड़कों का मरम्मत नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन से कई बार शिकायत की गई पर सभी चुप्पी साधे हुए हैं। जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आज महिला की भी मौत हो गई।-चिंता पांडेय, निवासी दीयां
------------------------------------
क्षेत्र के लगभग सभी गांवों को जोड़ने वाली सड़कें खराब हैं। करीं ताल को जोड़ती हुई सड़क 20 वर्षों से ज्यादा समय से गड्ढों से भरी है। हर दूसरे दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल होता है। अगर देखा जाए तो यह महिला की मौत दुर्घटना नहीं बल्कि एक प्रकार से हत्या है। -बबलू यादव, निवासी दीयां
---------------------------
माताजी को लेकर मैं पीडीडीयू नगर से आ रहा था। पहले तो सड़क ठीक थी पर जैसे ही गांव की सड़क शुरू हुई। गड्ढों और बिखरी गिट्टियों की वजह से काफी दिक्कत हो रही थी। अचानक इतना बड़ा गड्ढा आ गया कि धीमी होने के बाद भी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। -राजन यादव, मृतका का दामाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें