फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्रेकर पर पलटी बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ मार्ग पर जनकपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत गंभीर है। तीनों रात भर सड़क पर तड़पते रहे। वे सोनभद्र से चकरघट्टा के मझगांवां आई बरात में शामिल होने रहे थे। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवाासी बिहारी कोल की पुत्री की बृहस्पतिवार को शादी थी। सोनभद्र के बहुअरा गांव से बरात आई थी। बरात में शामिल होने के लिए सोनभद्र से गोपाल कोल (32), फूल कुमार कोल (35) और दिनेश कोल (30) एक ही बाइक पर सवार होकर मझगांवा आ रहे थे। रात के करीब दो बजे चकरघट्टा थाना क्षेत्र के तेंदुआ मार्ग पर जनकपुर मोड़ के पास बाइक ब्रेकर पर उछलकर पलट गई। तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

हादसा रात दो बजे के करीब हुआ। सुबह छह बजे तक वे सड़क पर ही पड़े रहे। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो गोपाल कोल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य दोनों युवकों को नौगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने फूल कुमार कोल को भी मृत घोषित कर दिया। दिनेश कोल को संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में मारे गए दोनों युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। दोनों की शादी हो चुकी थी और गोपाल दिव्यांग था। उसको एक बच्चा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें