चकिया। चकिया-इलिया मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के पास बृहस्पतिवार को बाइक पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बिहार के कैमूर जनपद के दुर्गावती थाना क्षेत्र के रोहूआ कला गांव निवासी अनिल कुमार भारती (35) बृहस्पतिवार को वाराणसी से बाइक से अपने घर को जा रहा था। वह वाराणसी में रहकर पढ़ाई करता था। दोपहर में इलिया मार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे सागौन के पेड़ से टकराकर खाई में गिरी गई। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।