मिर्जापुर के हरैया- मधुपुर निवासी नरसिंह मौर्या (42) शनिवार की शाम किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल से नौगढ़ जा रहे थे। उनकी बाइक पर एक बैग भी लटका हुआ था। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के लालतापुर- भैंसोड़ा मार्ग पर कब्रिस्तान के समीप मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक सड़क पर मौजूद भेड़ों के झुंड से टकरा गई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और नरसिंह को गंभीर चोटे आ गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद लोग घायल को ट्रामा सेंटर ले जाने लगे कि जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।