फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डिवाइडर से टकराई बाइक, टीटीई के इकलौते पुत्र की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेज दो की लीड के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पुराने जीटी रोड पर नई बस्ती में एक होटल के समीप शनिवार की शाम डिवाइर से टकराकर बाइक पलट गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रेलवे में टीटीई पद पर तैनात कैलाशपुरी निवासी अजय सिंह उर्फ बबलू के पुत्र की मौत की सूचना पर नगर के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
कैलाशपुरी निवासी अजय सिंह उर्फ बबलू रेलवे में टीटीई पद पर तैनात हैं। टीटीई का इकलौता पुत्र अनुराग सिंह और मैनाताली निवासी दवा व्यवसायी रवि जायसवाल का पुत्र श्रेयांश जायसवाल एक निजी विद्यालय में बारहवीं में एक साथ पढ़ते थे और दोस्त थे।
विज्ञापन

शनिवार को दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे। शाम को दोनों वापस लाैट रहे थे। अभी नई बस्ती में एक होटल के समीप पहुंचे थे कि बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर ले गए। यहां चिकित्सकों ने अनुराग सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अजय सिंह के घर कोहराम मच गया। वहीं प्रियांश की उपचार जारी है। अनुराग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। वहीं लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि हादसे के बाद अनुराग गाड़ी पर बैठकर वाराणसी के ट्रामा सेंटर गया। जबकि बाइक चला रहे श्रेयांश की हालत गंभीर थी। लेकिन ट्रामा सेंटर में पहुंचने के बाद जैसे ही अनुराग को स्ट्रेचर पर लिटाया गया। उसकी भी हालत गंभीर हो गई। इलाज के दौरान अनुराग की मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि संभवत: उसकी अंदर की पसली टूट कर अंदर ही धंस गई और अंदरूनी ब्लडिंग से उसकी मौत हो गई। वहीं प्रियांश खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें