फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दर्दनाक हादसा: नींव से ईंटें निकालते समय गिरी बगल वाली पक्की दीवार, तीन मजदूरों की मौत

Sat, 01 Oct 2022 08:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकालते समय पक्की दीवार और उसका लेंटर मजदूरों पर ही गिर गया। दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में शनिवार की दोपहर जमीन की नींव से ईंटें निकालने के दौरान बगल की पक्की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने शव बाहर निकाले। 

विज्ञापन


गांव निवासी संदीप यादव नया घर बनवाने के लिए एक सप्ताह से नींव की खोदाई करा रहे थे। एक तरफ की नींव खोदकर मजदूर शनिवार को दूसरी ओर की नींव खोद रहे थे। नींव में कुछ ईंट होने पर संदीप यादव ने मजदूरों से नींव को और गहरी करके सारी ईंटें बाहर निकालने के लिए कहा। इस पर मजदूर दोपहर बाद करीब दो बजे नींव गहरी करके ईंटें निकालने लगे। 

एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों मजदूर
इसके लिए चार फीट गहरा गड्ढा खोद दिया था। बगल में ही पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रभान द्विवेदी की पांच वर्ष पूर्व बनी 70 फीट लंबी 10 फीट ऊंची दीवार खड़ी थी। गड्ढे खोदने से वह कमजोर हो गई और लेंटर समेत मजदूरों पर गिर गई। हादसे में राजेश कुमार (28 ), संदीप राम (18 ), चंद्रभूषण राम (32) की मौत हो गई। तीनों मजदूर पास के ही अमीलाई गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन

पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद

मलबे में दबे मजदूर के शव को निकालते ग्रामीण और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों शव निकाले गए। जिलाधिकारी ईशा दुहन, एसपी अंकुर अग्रवाल और अन्य अधिकारी भी पहुंचे। घटना की जांच के लिए एसडीएम मनोज पाठक के नेतृत्व में जांच कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें