धानापुर क्षेत्र के धराव स्थित रामनगीना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीए प्रथम वर्ष की बीस छात्राओं में साइकल
बांटी गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. काशीनाथ कुशवाहा ने कहा कि
महाविद्यालय द्वारा छात्राओं को विद्यालय आने जाने में हो रही असुविधा को
देखते हुए प्रबंधक द्वारा यह निर्णय लिया गया है। प्रबंधक सुनील यादव ने
कहा कि बीए प्रथम में आगे भी प्रवेश लेने वालों को साइकल दी जाएगी। इस
दौरान नाजनीन, एसएन सिंह आदि रहे।