फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत आलमपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह नौ बजे टैंकर की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। बरहुली गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मचारी रामचंद्र (65) बाइक से अपने पुत्र संतोष यादव के घर दूध पहुंचाने आए थे और वापस लौट रहे थे कि हादसे के शिकार हो गए। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। बरहुली गांव निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मचारी रामचंद्र का बेटा पीडीडीयू नगर के सेंट्रल कालोनी में रहता है। शुक्रवार की सुबह रामचंद्र साइकिल से दूध लेकर अपने बेटे के घर आए थे। सुबह नौ बजे वह वापस जा रहे थे। अभी वह आलमपुर नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही रामचंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैंक वहीं छोड़कर फरार हो गया। आस पास के लोगों की सूचना पं पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पत्नी बुधना देवी, पुत्री शीला देवी, पुत्र संतोष, विजय, बृजेश का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ सदर कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें