फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कुर्मी आंदोलन के कारण भुवनेश्वर की ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़गपुर रेल मंडल के खड़गपुर टाटा रेल रूट पर कोटशिला स्टेशन पर आदिवासी कुर्मी आंदोलन के कारण रविवार और सोमवार को 69 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इसमें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी सहित ओडिशा जाने वाली दस ट्रेनों को रद्द गया है। खड़गपुर मंडल के कोटशिला में आदिवासी कुर्मी समाज ने मांगों के समर्थन में सोमवार को आंदोलन की घोषणा की है। वहीं खड़गपुर जंक्शन टाटा रेल खंड में खेमासुली और आद्रा मंडल के आद्रा चांडिल खंड के कुस्तौर में भी आदिवासियों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के दौरान ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए इस रूट की कुल 69 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इसमें दस ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरती है। रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ओडिसा संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी आदि ट्रेनें रद्द रही। इसी तरह सोमवार को डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, अप भुवनेश्वर आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस, शालिमार एक्सप्रेस, रांची आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं शालिमार एक्सप्रेस 11 अप्रैल को भी नहीं जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले जानकारी लेकर निकलना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें