फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वार्ड का बीएचयू की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को बीएचयू की चिकित्सकीय टीम ने लेबर रुम का निरिक्षण किया। इस दौरान परिसर की साफ सफाई के साथ सैनिटाइज उपकरण का प्रयोग करने का निर्देश दिया। बीएचयू के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अभिनव ने नवजात बच्चों के जन्म लेते ही उनके देखरेख, सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। कोरोना के मद्देनजर साफ सफाई रहे जिससे वायरस के बढ़ने से रोका जा सके और नौनिहालों पर असर दिखाई न देने पाए। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता सिंह ने कहा कि महिला के गर्भधारण करने के पश्चात खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आयरन की गोली के साथ हरी सब्जियों व फलों के सेवन करने को कहा। जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा स्वस्थ होगा। वहीं महिला को प्रसव के दौरान समस्या नहीं होगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हीरालाल सिंह, डा. महिमा चौधरी, स्टाफ नर्स सुनीता पांडेय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें