फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 12 जून तक बाल श्रम मुक्त बनेगा भोड़सर पंचायत, प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। ग्राम पंचायत भोड़सर में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत को 12 जून तक बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र की 8 अन्य पंचायतों को भी बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, विद्यालय के शिक्षक, समिति के बाल प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में समिति की सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2027 तक प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में चंदौली जनपद को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने की दिशा में श्रम विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने से पहले प्रत्येक पंचायत को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करना होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में बाल श्रम की पहचान और रोकथाम के लिए नियमित सर्वेक्षण कराया जाएगा। स्कूल से बाहर बच्चों को चिह्नित करके उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक जैनेंद्र कुमार कौल सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें