फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शरद पूर्णिमा पर भजन-कीर्तन और दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार की रात शरद पूर्णिमा के अवसर पर संगीतमय भजन-कीर्तन और दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला संगठन संघ की देखरेख में अखिल भारतीय गायत्री परिवार की टोली ने सत्यनारायण के नेतृत्व में संगीतमय कथा और भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। रात 12 बजे तक चले धार्मिक कार्यक्रम के बाद खीर का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ खीर का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। इस दौरान रानी मोदीवाल, निरुपमा केसरी, संगीता कुमारी, इच्छा कुमारी, जीऊत चौरसिया, राजकुमार गुप्ता, सुरेश मद्धेशिया, रामटहल जायसवाल, शिवधनी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें