बबुरी। कस्बे के कंपोजिट स्कूल का बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी सदर अजीत पाल ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने एमडीएम, उपस्थिति पंजिका, शिक्षक डायरी, लेसन प्लान आदि की जांच की। बीईओ ने जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के बाद परिसर में जमा मलबे व टूटी चाहरदीवारी को देखकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ठेकेदार संतोष सिंह से वार्ता कर मलबे को तुरंत हटाने व चारदीवारी को बनवाने का निर्देश दिया । इसके पश्चात उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से प्रश्न कर गुणवत्ता को परखा । इस दौरान टीएलएम से सजे कक्षा को देखकर शिक्षकों की प्रशंसा की । कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता के उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए समय से कक्षाओं का संचालन करें। इस मौके पर संगीता सिंह, अरविंद सिंह, निधि वर्मा,हाजरा खातून, स्नेहलता यादव, पूनम केशरी,आभा मौर्य, गायत्री आदि मौजूद रहे ।